Breaking News

फिल्म 'आशिक बनाया आपने' की ये बोल्ड एक्ट्रेस अब इतना बदल गई हैं, यकीन नहीं होता तो देखें तस्वीरें


बॉलीवुड में कभी अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री आज इतना बदल गई हैं कि आप पहचान नहीं पाएंगे।
'आशिक बनाया आपने' फिल्म से डेब्यू करने के बाद तनुश्री कई फिल्मों में नजर आई थीं। बीते कुछ वक्त से तनुश्री फिल्मों से भले ही दूर हैं, लेकिन मीटू पर लगाए आरोपों की वजह से चर्चा में हैं।
तनुश्री सिनेमाजगत को अलविदा कहे हुए कई साल हो गए हैं। तनुश्री ने पहली फिल्म में ही अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से बहुत वाहवाही लूटी थी।
'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू करने वाली तनुश्री दत्ता ने अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी।
तनुश्री दत्ता ने 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिर एक दिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं।
साल 2018 में तनुश्री ने भारत में मीटू मूवमेंट की मुहीम को सक्रिय किया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
तनुश्री साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह टॉप 10 में जगह बना पाई थीं।