Breaking News

नेपोटिज्म पर कुमार सानू बोले- बॉलीवुड में मौजूद है भाई-भतीजावाद

after Sushant singh rajput death Kumar Sanu said nepotism is present in Bollywood

संगीत जगत में अपनी काबिलियत के दम पर अपनी जगह बनाने वाले गायक कुमार सानू ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि बाकी जगहों की तुलना में बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद कहीं अधिक मौजूद है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में इस दिग्गज गायक ने कहा, "मुझे अभी तक यह विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह ने सुसाइड कर लीं. मुझे जहां तक सुनने को मिला वह एक बहुत ही पॉजिटिव इंसान थे, एक बेहतरीन एक्टर थे और बेहद दयालु थे. बहुत कम समय में उन्होंने इतना अच्छा काम किया. बहुत सारी हिट फिल्में दीं. बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक अच्छी जगह बना ली थी. बिहार से आए हुए ऐसे कितने प्रतिभाओं को हमारी इंडस्ट्री ने देखा जैसे शत्रुघ्न साब, मनोज बाजपेयी, शेखर सुमन, उदित नारायण जी हैं और आखिर में सुशांत सिंह राजपूत."

सानू आगे कहते हैं, "उम्र में वह मेरे बच्चे की तरह हैं और इस छोटी उम्र में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. मन अभी भी कह रहा है कि काश सुशांत ने ऐसा कदम नहीं उठाया नहीं होता. सुशांत सिंह के निधन से एक अलग ही क्रांति अभी दिखाई दे रहा है. नेपोटिज्म हर जगह है, हमारे बॉलीवुड में थोड़ा ज्यादा है. ये आप हैं, जो हमें बनाते हैं. कौन किसको बनाएगा, कौन किसको इस इंडस्ट्री से निकाल देगा यह तय करना फिल्म बनाने वाले या उपर के लोग तय नहीं कर सकते, ये आपके हाथ में है. सभी कलाकारों को आप ही बनाते हैं."