कपिल ने किया ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड सुमोना को बर्थडे विश, पोस्ट कर ऐसे लिए मजे

द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच खास फेमस हैं और शो से जुड़ा हर कलाकार बेमिसाल है. अब कहने को तो शो के स्टार कपिल शर्मा हैं लेकिन उनको बेहतरीन सपोर्ट देती है वो टीम जो दिन रात ना सिर्फ मेहतत करती है बल्कि इस शो को सुपरहिट भी बनाती है. अब कपिल की टीम का सबसे अहम हिस्सा हैं सुमोना चक्रवर्ती जो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.
कपिल ने किया सुमोना को बर्थडे विश
सुमोना
को बर्थडे पर उनके साथी कपिल शर्मा ने भी उन्हें विश किया है. कपिल ने
अपनी दोस्त के लिए खास पोस्ट लिखी हैं. कपिल ने दो फोटो शेयर कर लिखा है-
हैपी बर्थडे पार्टनर, अब कुछ लोग कहेंगे कि मैंने तुम्हें लेट विश किया. पर
सच्चाई ये है कि मैंने तुम्हें उठते ही विश किया है.
तुम्हें पता है ये सब. हमेशा खुश रहो मेरी दोस्त.
इस समय सोशल मीडिया पर कपिल की ये पोस्ट वायरल हो रही है. सुमोना और कपिल
की ये दोस्ती सभी को पसंद आ रही है. दोनों की ये बॉन्डिंग सभी का दिल जीत
रही है. वैसे जो पोस्ट इस समय इतनी वायरल है, अभी तक सुमोना का इस पर
रिएक्शन नहीं आया है. हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि सुमोना कैसे रिएक्ट
करती हैं.
कब देखेंगे नए एपिसोड्स?
वहीं द कपिल शर्मा शो की बात करें तो
इसकी शूटिंग कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय से रुकी हुई है. लेकिन अब
खबरों के मुताबिक शो की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है और दर्शक भी पुराने
एपिसोड्स की जगह नए एपिसोड्स का लुत्फ उठा सकते हैं. अब सोशल डिस्टेंसिंग
के बीच कपिल का शो कैसे शूट किया जाता है, ये देखना दिलचस्प होगा.