वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेट्री केयलेग मैकएनी का आया ब्यान, फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप की भारत और चीन के बीच मध्यस्थता की कोई औपचारिक योजना नहीं, जानिए

वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेट्री केयलेग मैकएनी से सवाल किया गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति भारत-चीन के बीच मध्यस्थता करेंगे? इस पर केयलेग मैकएनी ने कहा, "इस पर कोई औपचारिक योजना नहीं है."
आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हालात पर हम करीब से नजर रख रहे हैं.
उन्होंने अपने बयान में बताया, "(अमेरिका के) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच दो जून 2020 को फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और चीन सीमा के हालात पर चर्चा की थी."
प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना ने घोषणा की है कि उसके 20 सैनिक मारे गए हैं. हम उनके परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और चीन दोनों ही देशों ने तनाव कम करने की इच्छा जताई है और अमेरिका वर्तमान हालात के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है.
भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद
गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए.
गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए.