गर्लफ्रैंड यूलिया संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं सलमान खान, लगाया झाड़ू- देखें वीडियो

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान पिछले कुछ समय से अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ अपने फॉर्म हाऊस में रह रहे हैं। सलमान खान का ये फार्म हाऊस पनवेल में स्थित है। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी यहां रह रहे हैं। इसी बीच सलमान खान ने अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया संग एक खास वीडियो शेयर किया है। आइये देखते हैं, आखिर क्या है इस वीडियो में... दरअसल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सलमान खान ने एक खास वीडियो शेयर किया है। बता दें कि इस वीडियो में सलमान अपने फार्म हाऊस में झाड़ू लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान के साथ कई दूसरे लोग भी मौजूद हैं। वीडियो में सलमान खान के साथ गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी दिख रही हैं। सलमान यूलिया और परिवार के दूसरे लोग पूरा फार्महाउस को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब हो कि इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने #swachhbharat #worldinviromentday जैसे हैश्टैग्स का इस्तेमाल किया है।
यूलिया ने भी शेयर की वीडियो