Breaking News

Chandra Grahan 2020 : इन 5 राशियों पर बुरा प्रभाव डालेगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे


Chandra Grahan 2020: आज साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) लगने वाला है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा। यह भारत में भी दिखाई देगा। वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगेगा। इन दोनों की ही अपनी पौराणिक कथाएं, मान्‍यताएं और महत्‍व हैं। इसके अलावा इन दोनों का ही वैज्ञानिक महत्‍व भी है।
चंद्रग्रहण (moon eclipse 202) उस समय लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही सीध में होते हैं। यह उस वक्त (grahan time) लगता है जब पूरा चांद निकला हुआ होता है और पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। ऐसे में सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष चार चंद्रग्रहण लगने हैं। इनमें से पहला चंद्रग्रहण एक जनवरी को लग चुका है। दूसरा इस माह है। तीसरा जुलाई और चौथा नवंबर में होगा। 5 जून को होने वाला चंद्रग्रहण उपछाया होगा। इसका अर्थ है कि चांद, पृथ्वी की हल्की छाया से होकर गुजरेगा। माना जा रहा है कि इस चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) का कई राशियों में इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों में चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशी
ज्योतिषियों के मुताबिक मेष राशी वालों में इस ग्रहण की वजह से थोड़ी बहुत मानसिक परेशानी हो सकती है। नौकरी और धन के मामलों में समस्या आ सकती है। यदि किसी को कर्ज देने वाले हैं तो सोच समझकर ही फैसला लें। इसके लिए ग्रहण के दौरान लक्ष्मी नारायण के मंत्रों का जाप करें।
वृषभ राशि
ज्योतिषी बताते हैं कि थोड़ी बहुत शादी में दिक्कत आ सकती है। धन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान होने के योग बन रहे हैं। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः के मंत्रों का जाप करें।
मिथुन राशि
नौकरी और सेहत की समस्या आ सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऊँ क्लीं कृष्णाय नमः का 108 बार जाप करें।
कर्क राशि
प्यार के मामले में अड़चन आ सकती है. धन और करियर के लिए सही समय नहीं है. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः के मंत्रों का जाप करें।
सिंह राशि
थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। माता के सेहत पर ध्यान दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें. ॐ क्लीं ब्रह्मणे मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशिवालों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापार और पार्टनरशिप के मामले में भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऊँ सोम सोमाय नमः का जाप करना आपके लिए लाभकारी होगा।
तुला राशि
तुला राशिवालों को वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस ग्रहण की वजह से आपको कोई खास समस्या नहीं होगी। किसी को कर्ज ना दें। हनुमान के मंत्रों का जाप करें।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में कमी हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है। घर में झगड़े बढ़ सकते हैं. ऊँ सूर्याय नमः का जाप कर लें।
धनु राशि
बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें. इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। ऊँ कृष्णाय नमः का जाप करने से कोई समस्या नहीं होगी।
मकर राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। ग्रहण के असर से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि
करियर पर ध्यान देने की जरूरत है, मेहनत ज्यादा करें। धन को संभाल कर रखे। अचानक कोई खर्च आ सकता है। ऊँ नीलकंठाय नम: का जाप करें।
मीन राशि
बेवजह की यात्रा से बचें. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. लेन-देन से बचें। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः के मंत्रों का जाप करें।