कोरोना को मात देकर घर लौटीं Deepika Singh की मां, Diya Aur Baati Hum की एक्ट्रेस ने केजरीवाल को दिया धन्यवाद

कोरोना वायरस महामारी के भारत में हावी हो जाने के बाद हर जगह भय, दहशत और सावधानियों का माहौल बन चुका है। हर दिन नए मामलों की संख्या में बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे कई लोग हैं जो इस घातक वायरस से सामने हार गए हैं तो कुछ की ठीक होकर घर वापसी भी हुई है। टीवी शो दीया और बाती हम की एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां का मामला भी दूसरी फेहरिस्त का हिस्सा है।
कुछ दिनों पहले दीपिका सिंह की मां
कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि अब खबर है कि उनकी तबीयत में सुधार
है और वो ठीक होकर अपने घर वापस आ गई है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल
ने ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। दीपिका ने सभी को
सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है।
इतना ही नहीं दीपिका ने दिल्ली सरकार को भी मदद के लिए शुक्रिया कहा है।
दीपिका
सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी मां के लिए प्रार्थना और शीघ्र स्वस्थ होने
की कामना के लिए आप सभी को हार्दिक धन्यवाद। वह घर वापस आ गई है और
सुरक्षित है। इस प्रक्रिया में बड़ा सहयोग देने वाले सभी लोगों की आभारी
हूं। दिल से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और विशाल सिंह आपका शुक्रिया।'दीया और बाती हम की अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई थीं लेकिन उनके परिवार को रिपोर्ट ना मिलने वजह अस्पताल में भर्ती कराने में कठिनाई हो रही थी। तब दीपिका सिंह ने अपने पोस्ट में दिल्ली सीएम को टैग कर मदद मांगी थी। इसी के तुरंत बाद ही उनकी मां को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्होंने मदद के लिए दिल्ली सरकार को धन्यवाद दिया था।