इमरान सरकार ने PAK में मैच फिक्सिंग को अपराध बनाने के प्रस्ताव पर लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान में मैच फिक्सिंग को अपराध बनाने के प्रस्ताव को लेकर इमरान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. आपको बता दें कि अब इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और देश के क्रिकेट बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता में संशोधन और मैच फिक्सिंग को अपराध का दर्जा बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी.
गौरतलब
है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष एहसान
मनी की इस सप्ताह की शुरुआत में इमरान से हुई मुलाकात के दौरान यह हरी
झंडी मिली. आपको बता दें कि इमरान ने कोरोना वायरस महामारी के बीच टीम को
इंग्लैंड दौरे पर जाने की अनुमति भी दे दी.
वहीँ सूत्र ने कहा,'इमरान ने नए कानूनों के मसौदे
का समर्थन किया और एहसान मनी को इसे कानून तथा संबंधित मंत्रालयों से
मंजूरी दिलाने के लिए भी कहा, ताकि इसे संसद में रखा जा सके.'नई संहिता के
तहत बोर्ड मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध का दर्जा देगा और इसके
लिए कड़े दंड का भी प्रावधान होगा, जिसमें जेल शामिल है. अब तक पीसीबी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद