Breaking News

बॉलीवुड के खूंखार विलेन की ग्लैमरस बेटियां, RARE तस्वीरें


बॉलीवुड फिल्मों के हीरो की कहानी तो हर कोई कहता और सुनाता है। लेकिन आज आप जानिए बॉलीवुड के मशहूर विलेन और उनकी खूबसूरत बेटियों के बारे में। बॉलीवुड में एक समय था जब प्रेम चोपड़ा, रंजीत, शक्ति कपूर जैसे विलेन को देख दहशत पैदा होती थी, लोग इन स्टार्स से नफरत करने लगे थे, लेकिन असल जिंदगी में ये स्टार्स एकदम विपरीत है। बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्हें हीरो नहीं विलेन बनकर फेम हासिल हुआ।
फिल्मों के मशहूर विलेन हुए रंजीन की बेटी दिव्यांका बेदी, मैकमौहन की बेटियां मंजरी और विनती, शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर, डेनी की बेटी पेमा और प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने तो पिता से भी ऊंचा नाम हासिल किया है। आज श्रद्धा को उनकी खूबसूरती और उनके काम की वजह से इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली है।
ओम शिवपुरी की बेटी
डॉन जैसी फिल्मों के दिग्गज एक्टर ओम शिवपुरी की बेटी रितु शिवपुरी हैं। जो खुद बॉलीवुड में कई फिल्में कर चुकी हैं। आंखें, हम सब चोर है, आर या पार जैसी फिल्में उन्होंने की थीं।
अमजद खान की बेटी
गब्बर को भला कौन ही भूल सकता है। गब्बर यानी अमजद खान की बेटी अहलम हैं।
राज बब्बर की बेटी
राज बब्बर जो एक दिग्गज अभिनेता होने के साथ साथ कांग्रेस के बड़े नेता भी हैं। उनकी बेटी का नाम जूही हैं।
प्रेम चोपड़ा की बेटियां
प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं। प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी प्रेरणा एक्टर शरमन जोशी की पत्नी हैं। वहीं उनकी दूसरी बेटी पुनीता ने एक्टर विकास भल्ला से शादी की। प्रेम चोपड़ा की तीसरी बेटी का नाम रुकिता है।
कुलभूषण शान की बेटी
शकाल अभिनेता कुलभूषण शान की बेटी का नाम श्रुति हैं। जो कि एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
किरण कुमार की बेटी
किरण कुमार की बेटी का नाम सृष्टि कुमार हैं। बता दें किरण कुमार के पिता जीवन खुद बॉलीवुड के मशहूर विलेन रह चुके हैं।
डैनी की बेटी
घातक जैसी फिल्मों में जबरदस्त विलेन की भूमिका निभाने वाले डैनी नॉर्थ ईस्ट से आते हैं। जिनकी बेटी का नाम पेमा है। वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं।
रंजीत की बेटी
लावारिस जैसी 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले रंजीत अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी दिव्यांका संग फोटो वीडियो शेयर करते हैं। दिव्यांका पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं।
शक्ति कपूर की बेटी
शक्ति कपूर जब नेगेटिव रोल में देखे तो उन्होंने डराया और जब वह राजा बाबू जैसी फिल्म में नंदू के रोल में नजर आए तो उन्होंने खूब हंसाया। ऐसे एक्टर की बेटी श्रद्धा कपूर हैं। श्रद्धा कपूर आज की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।