Breaking News

दिल्ली: बदमाशों में पुलिस चौकी पर किया हमला, SI ने हवाई फायरिंग कर बचाई अपनी जान

दिल्ली: बदमाशों में पुलिस चौकी पर किया हमला, SI ने हवाई फायरिंग कर बचाई अपनी जान
विमल कौशिक, नई दिल्ली: कोरोना के कारण लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी बदमाशो के हौसले इतने बुलंद हो चले है कि वो पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। ताजा घटना देश की राजधानी दिल्ली की है।
जहां कुछ हथियार बंद बदमाशो ने ना सिर्फ पुलिस वालों पर लाठी डंडों से हमला किया बल्कि गोली भी चला दी। जवाब में चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने बदमाशों की भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायर भी किया। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
दरअसल उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक पुलिस चौकी पर बीती रात कुछ लोगों  लाठी डंडे और पत्थरों से हमला किया । बदमाशो का सिर्फ इसी से दिल नही भरा बल्कि उन्होंने गोली भी चला दी। जिसके बाद पुलिस को भी बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। इस मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
डीसीपी नार्थ के मुताबिक अख़लाक उर्फ काले नाम का एक शख्स बीती रात इंद्रलोक की पुलिस चौकी में आया और उसने कहा कि सदकीन और उसके भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और उसका कीमती सामान भी लूट लिया। जिसके बाद चौकी के पुलिसकर्मी आरोपी सादकीन और उनके भाइयों को चौकी ले आए जहां सभी पुलिस से झगड़े और मारपीट पर उतारू हो गए और चौकी से चले गए।
जिसके कुछ देर बाद वे सभी फिर लाठी डंडों के साथ वापस आए और पथराव भी किया। उसी दौरान नावेद नाम के शक्श ने पुलिस चौकी पर फायर किया जिसके बाद आत्मरक्षा में एसआई पंकज ने हवा में 2 राउंड फायर किए।  घटना में सादकीन, अशकेन और शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरों की तलाश की जा रही है।