TIFF 2020: अनुराग कश्यप और प्रियंक चोपड़ा बनाए गए टोरोंटो फ़िल्म फेस्टिवल्स के ब्रांड एम्बेसडर, मार्टिन सॉकर्सेस भी शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। TIFF 2020: दुनिया भर की फ़िल्मों के लिए फेमस टोरोंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल (TIFF 2020) का आयोजन होने वाला है। इसके लिए अब ब्रांड एम्बेस्डर्स की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में दो भारतीयों का भी नाम शामिल है। पहला नाम फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप का है। वहीं, बॉलीवुड से निकलकर वर्ल्ड सिनेमा में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल है। ख़ास बात है कि इस लिस्ट में दुनिया बेहतरनी फ़िल्ममेकर्स में से एक मॉर्टिन सकॉर्सेस भी शामिल हैं।
कोरोना वायरस का असर सभी प्रकार के फेस्टिवल्स, इवेंट और फ़िल्म रिलीज़ पर पड़ा है। ऐसे में फेस्टिवल्स अपने-अपने हिसाब से बदलाव कर रहे हैं। टोरोंटो फ़िल्म फेस्टिवल्स का आयोजन इस बार डिजिटली होगा। द हिंदू में छपी रिपोर्ट में बुधवार को जारी प्रेस रिलीज़ के हिसाब से बताया गया है कि इस बार टोरोंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन 10 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर तक चलेगा। फ़िल्मों की डिजिटल स्क्रीनिंग की जाएगी और वर्चुअल रेड कार्पेट- टॉक जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पहले मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल्स का आयोजन भी डिजिटली ही किया गया था।