Video: यंग ऐश्वर्या राय लगती है ये लड़की, चेहरे के हावभाव देख आप भी खा जाएँगे धोखा

टिकटॉक (TikTok) पर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल रहा है जिसमे बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल छाए रहते हैं. ये लोग फेमस फ़िल्मी सितारों की तरह दिखते हैं और उन्ही के डॉयलॉग या गाने पर विडियो बना अपलोड करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की हमशक्ल बड़ी वायरल हो रही है. अम्मुज अमृता (Ammuzz Amrutha) नाम की ये डुप्लीकेट ऐश्वर्या का यंग वर्जन लगती है.
ऐश्वर्या का हमशक्ल होने का अमृता को बहुत फायदा भी मिला है. ऐश के विडियो बना बना कर वे टिकटॉक पर बहुत लोकप्रियता हासिल कर रही है. इन दिलचस्प विडियोज के चलते उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी ख़ास फैन फॉलोइंग भी हो गई है.
इस फिल्म का डॉयलॉग किया कॉपी
अमृता का जो विडियो अभी सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो उनकी साल 2000 में
आई तमिल फिल्म 'कंडुकोडाइन कंडुकोडाइन' का है. अमृता ने इस फिल्म के संवाद
पर ही लिप सिंक किया है. बता दे कि 'कंडुकोडाइन कंडुकोडाइन' फिल्म को हाल
ही में पूरे 20 साल हुए हैं. यही वजह है कि अमृता ने कॉपी करने के लिए यह
फिल्म चुनी. इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा अजीत कुमार और तब्बू भी थे.
फिल्म को राजीव मेनन ने डायरेक्ट किया था.