Web Series XXX के दूसरे सीजन में दिखाई जबरदस्त अश्लीलता के कारण Ekta Kapoor पर इंदौर में FIR

एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX-2 को लेकर विवादों में घिरी हुई है. उनके खिलाफ इंदौर में एफ आई आर दर्ज हो गई है. यह मामला ऑल्ट बालाजी पर दिखाई जा रही वेब सीरीज एक्सएक्सएक्स के दूसरे सीजन से जुड़ा हुआ है. इस सीरीज में न्यूडिटी परोसी जाती है.
पहले सीजन को लेकर इतना हंगामा नहीं हुआ था, जितना दूसरे सीजन को लेकर हो रहा है. एक्सएक्सएक्स वेब सीरीज के दूसरे सीजन के एक एपिसोड प्यार और प्लास्टिक की निर्माता एकता कपूर और सहयोगियों के विरुद्ध अन्नपूर्णा थाना पुलिस स्टेशन में कई धाराओं में केस दर्ज करवाया गया है.

इनके ऊपर आरोप लगा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर दिखाई जा रही
वेब सीरीज XXX-2 के एपिसोड प्यार और प्लास्टिक में बहुत ज्यादा अश्लीलता
है.
इस सीरीज में कलाकारों ने हिंदू देवी देवताओं का अपमान
किया है. देश के सैनिकों और उनके परिवार का गलत चित्र प्रदर्शित किया गया
है.
