XXX2 वेब सीरीज विवाद पर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी

ऑल्ट बालाजी की XXX 2 वेब सीरीज के बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रोड्यूसर एकता कपूर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. 'द बिग डिबेट विद शोभा डे' के साथ एक वेबिनार में वास्तविक संबंधों के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए एकता कपूर के साथ गुल पनाग, नंदिता दास, मालिनी अग्रवाल और गुरदीप पुंज भी शामिल हुईं.
यहां एकता कपूर ने इस
कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कहा, "इस सीरीज में सेक्सुअल कंटेंट है. मेरी टीम से
गलती हुई है. मुझसे भी गलती हुई कि मैंने खुद वो एपिसोड नहीं देखा. जहां
एक आर्मी अफसर की पत्नी है, जो कि एक फिक्शनल किरदार है, उसका अफेयर है
किसी और के साथ. जब उसका पति बाहर जाता है तो अपने बॉयफ्रेंड को बुलाती है
और जो भी होता है.
अगर वो एपिसोड मैंने देखा होता तो डेफिनेटली मैं उस सीन
को काट देती. हमें पता चला इस सीन को लेकर बवाल हुआ है और हमारे खिलाफ
एफआईआर दर्ज की गई है. वो कंटेंट हमने हटा दिया है और मैं आर्मी ऑफिसर्स की
पत्नियों से माफी भी मांगती, लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्सी के साथ मैं ज़्यादा
इरिटेट हुई हूं साइबर बुलिंग से'.
'वो जो महाशय हैं जो सोचते हैं कि
वो बहुत बड़े देशभक्त हैं, वो बाहर आए और उन्होंने मेरी मां को गालियां
दीं, मुझे भी गालियां दीं. अब तो उसने सोशल मीडिया पर मुझे रेप की धमकी भी
दे दी है. अब यहां पर आर्मी की बात नहीं हो रही और ना ही सेक्सुअल कंटेंट
की. अब यहां मेरी बात हो रही है. एक लड़की की, उसके बेटे की और उसकी मां के
रेप की बात हो रही है, क्यों..? क्योंकि हमने सेक्सुअल कंटेंट बनाया है.
उनके कहने का मतलब है सेक्स गलत है और रेप सही है..?'